मिलिट्री नर्सिंग में क्ऱेड की कंचन मंडी जिला के ढलवान क्षेत्र के करेड़ गाँव की कुमारी कंचन ठाकुर पुत्री सुशीला एवं ओम प्रकाश ठाकुर मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में शॉर्ट सर्विस कमीशन 2017 उतीर्ण क्र लेफ्टिनेंट बनी है। अब कंचन लेफ्टिनेंट के पद पर मिलिट्री हास्पिटल किड़की, पुणे राज्य में आठ फरवरी से सेवाएं देंगी। कंचन […]

मिलिट्री नर्सिंग में क्ऱेड की कंचन

मंडी जिला के ढलवान क्षेत्र के करेड़ गाँव की कुमारी कंचन ठाकुर पुत्री सुशीला एवं ओम प्रकाश ठाकुर मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में शॉर्ट सर्विस कमीशन 2017 उतीर्ण क्र लेफ्टिनेंट बनी है। अब कंचन लेफ्टिनेंट के पद पर मिलिट्री हास्पिटल किड़की, पुणे राज्य में आठ फरवरी से सेवाएं देंगी। कंचन ने दसवीं तक की शिक्षा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महाजन बाजार मंडी तथा जमा दो की शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से प्राप्त की।

उसके उपरान्त बीएससी नर्सिंग व मास्टर्ज इन पब्लिक हैल्थ आकाल कॉलेज ऑफ़ पब्लिक हैल्थ बडू साहिब, जिला सिरमौर से उत्तीर्ण की। उनके पिता ओम प्रकाश ठाकुर वन विभाग में निजी सहायक के पद पर अरण्यपाल मंडी के कार्यालय में कार्यरत है। कंचन के मंगेतर यशवंत ठाकुर पद्दर क्षेत्र के बड़ागांव (पाली) से है, जो भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत है। कंचन ने मंगेतर से प्रेरणा हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है।

नघेता की वर्षा नर्सिंग लेफ्टिनेंट

सिरमौर की बेटी वर्षा शर्मा भारतीय सेना में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। सिरमौर की बेटियों की कड़ी में एक और बेटी अपना नाम जोड़ दिया है। मूल रूप से पांवटा विकास खंड की गिरिपार क्षेत्र के नघेता की रहने वाली वर्षा शर्मा ने पिछले साल आर्मी में मेडिकल टेस्ट दिया था, जिसके चलते उनकी सिलेक्शन बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट हुई है। वर्षा शर्मा के पिता बाबू लाल शर्मा पुलिस में है, जबकि माँ झूमा देवी गृहिणी है। वर्षा ने हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ जोलीग्रांड देहरादून से बीएससी तथा बाद में एमएससी नर्सिंग की। वर्षा शर्मा सेवाएं आगरा के आर्मी अस्पताल में देंगी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता में हुई है।