गोमती स्थित अकाल अकेडमी में सुरक्षित दीपावली मनाने सम्बंधी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। लघुनाटिका के जरिए ग्रीन दीवाली मनाने पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा दमदमा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार जसवंत सिंह और सरदार बलवीर सिंह ने बच्चों को पर्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य, अशोक सिंह गुलेरिया ने बेसहारा लोगों की सेवा कर […]

गोमती स्थित अकाल अकेडमी में सुरक्षित दीपावली मनाने सम्बंधी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। लघुनाटिका के जरिए ग्रीन दीवाली मनाने पर प्रकाश डाला गया। गुरुद्वारा दमदमा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार जसवंत सिंह और सरदार बलवीर सिंह ने बच्चों को पर्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य, अशोक सिंह गुलेरिया ने बेसहारा लोगों की सेवा कर दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हेमलता, हरदीप सिंह, रेहान खान, मुकुल अग्रवाल, भूपदर सिंह, महीश आदि शिक्षक मौजूद रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में रविन्द्र कौर, नवरीत कौर, रिशुप्रीत कौर ने प्रथम स्थान, जसमीत कौर और जशनदीप कौर दूसरे स्थान, कोमलप्रीत कौर, सुमनप्रीत कौर और प्रभजोत कौर को तृतीय स्थान मिला।