जहां भारत देश में सभी ‌धर्म के लोग रहते हैं ओर सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाईचारा है वही हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में सिख नौजवान सेवक जत्था ने समूचे हिमाचल तो क्या देश भर में एकता की मिसाल कायम करते हुए रमजान के महीने में जुमे वाले दिन […]

जहां भारत देश में सभी ‌धर्म के लोग रहते हैं ओर सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाईचारा है वही हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में सिख नौजवान सेवक जत्था ने समूचे हिमाचल तो क्या देश भर में एकता की मिसाल कायम करते हुए रमजान के महीने में जुमे वाले दिन देर शाम शुक्रवार को इफतार पार्टी दी। इतना ही नही जिला सिरमौर के नाहन रतनगढ़ में सभी मस्जिदो में सिख नौजवान सेवक जत्था द्धारा सूचना पहले ही दे दी गयी थी कि सिख नौजवान सेवक जत्था द्धारा मुस्लिम भाईयो के साथ मिलकर रोजा खुलवाया जायेगा और इसमें मुस्लिम भाईयो सहित सिख लोग भी इस पुण्य रमजान के माह में शरीक होगे।

देर शाम शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिमसें सिख भाईयोे ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का रोजा खुलवाया और साथ साथ खजूर खाकर एक साथ रोजा खोला और एक दूसरे के साथ गले मिलकर एकता ,अखण्डता और शान्ति का सन्देश दिया। खास बात तो यह भी है कि इस सिख नौजवान सेवक जत्था में वे ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी भी शामिल है जो अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठाा के साथ तो निभाते ही है साथ ही समाज में एकता शान्ति की मिसाल बने हुए है और समूचे समाज के लिये एक सीख छोड रहे है। सल्यूट है ऐसे युवकों को यहां सिख नौजवान सेवक जत्थे के प्रधान अमरेंदर सिंह,व सदस्य देविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, परविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत सिंह, लखन सिंह, गुरप्रीत सिंह व‌ अन्य सदस्यों ने तनमन से अपनी सेवा दी।

– .dailyhunt.in